HND22BEB-21
Hindustan Times (Top story)
Dengue stings 3 members of prime minister's family
Vidya Krishnan, New Delhi, October 4, 2006
Dengue has hit Prime Minister Manmohan Singh's family. On Wednesday, his son-in-law Vijay Tankha and grandsons Rohan and Madhav tested positive for the disease at AIIMS.
Tankha is the husband of Singhs eldest daughter Upender.
The dengue toll in the city, meanwhile, has risen to 15. Reshma, 14, from Meerut, and Rehmat Ali, 18, from Hauz Rani, died at AIIMS on Wednesday. Twenty-six new cases have been reported at AIIMS in the past 24 hours.
Tankha is the head of the philosophy department at St Stephen's College and his family lives on its campus. Even so, as a precaution, the New Delhi Municipal Council has started fogging in the Race Course Road area, where the prime minister lives.
Madhav, 17, was admitted to the hospital on Tuesday, and Rohan, 11, and Tankha on Wednesday. "All three have tested positive for dengue their condition is stable," said a senior doctor on the condition of anonymity. AIIMS spokesman Dr Shakti Gupta said he would be able to give the details on Thursday.
Sanjaya Baru, press adviser to Singh, confirmed that the prime minister's grandsons were unwell, "but I am not making an official statement as the PM's family has always preferred to stay away from the public glare".
http://www.hindustantimes.com/news/181_1813070,000600010001.htm
Hindustan top story
प्रधानमंत्री के घर तक जा पहुंचा डेंगू, कार्यालय संवाददाता, नई दिल्ली, 4 अक्टूबर
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दामाद विजय तनखा और नातियों रोहन व माधव को डेंगू से पीड़ित होने पर बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया। उनके रक्त परीक्षण से उनके डेंगूग्रस्त होने की पुष्टि हुई।
तनखा सेंट स्टीफन कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं और वह अपने परिवार के साथ कॉलेज परिसर में ही रहते हैं। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि 17 वर्षीय रोहन और 11 वर्षीय माधव को डेंगू के लक्षणों के साथ एम्स के प्राइवेट वार्डों में दाखिल कराया गया।
एम्स के प्रवक्ता डॉ. शक्ति गुप्ता ने बताया कि तनखा परिवार के बारे में और जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार सुबह ही उपलब्ध हो सकेगी। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने भी मनमोहन सिंह के परिवार में डेंगू के मामले होने की पुष्टि की, लेकिन यह कहते हुए और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया कि प्रधानमंत्री का परिवार सुर्खियों से दूर रहना चाहता है।
इस बीच, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में मच्छरों का डेंगू फैलाना जारी है और अब तक 2,700 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जिनमें कम से कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू के प्रकोप से राजधानी के एम्स में दो और मरीजों तथा सफदरजंग में एक और जीवन अस्पताल में एक की मौत होने से मृतकों की संख्या 18 हो गई।
एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ की 14 वर्षीया रेशमा और हौजरानी के 18 वर्षीय रहमत अली की बुधवार को मौत हो गई, जबकि जीवन अस्पताल में मुजाहिर हसन और सफदरजंग में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई जिसका नाम तत्काल पता नहीं चल सका है। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को डेंगू के कुल 82 नए मरीजों को भर्ती कराया गया और मरीजों की संख्या 589 तक पहुंच गई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटों में एम्स में 29 नए डेंगू के मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें से तीन एम्स परिसर के हैं।
इस बीच एम्स में नौंवे सत्र की फाइनल परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बताया अनेक छात्रों के डेंगू से पीड़ित होने को देखते हुए हमने प्रशासन से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था। अब परीक्षा दीवाली के बाद कराई जाएगी।
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या इसके महामारी का रूप धारण करने का संकेत दे रही है। राजधानी के बाद दूसरा सबसे प्रभावित राज्य केरल है जहां 713 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 314, राजस्थान में 260, महाराष्ट्र में 226, तमिलनाडु में 225, उत्तर प्रदेश में 71, कर्नाटक में 59, हरियाणा में 36, उत्तरांचल में छह और बिहार में तीन मामले दर्ज किए गए।
http://www.hindustandainik.com/news/2031_1812900,00670142.htm
Hindustan Times (Headline 2)
Sign up or forget cup, ICC tells BCCI, Kadambari Murali, New Delhi, October 5, 2006
The International Cricket Council president Percy Sonn on Wednesday made it clear that if India did not sign a mandatory document detailing the terms of agreement between the ICC Development International and the Council's member countries, it would put the 2011 World Cup at risk.
"If the Board of Control for Cricket in India (BCCI) fails to agree to the terms of the Members' Participation Agreement (MPA), it will of course mean that they cannot continue as one of the joint hosts of the ICC Cricket World Cup 2011, thus putting the entire tournament in jeopardy," Sonn said in a release from Dubai. "We hope an agreement can be reached and that common sense will prevail."
At this moment, it looks unlikely that an understanding will be reached unless the IDI agrees to some fundamental changes in the document.
"We made it very clear that we will not be able to sign the document in its current form," N Srinivasan, BCCI treasurer, told HT from Chennai. "We differ on certain basic issues and are clear that certain basic minimum changes are required. We will inform the ICC of this by the Monday deadline it has set us."
Sonn said the new MPA, which will run from 2007 to 2015, was more flexible than the old one and specifically addressed the concerns (over individual endorsements) Indian players had raised ahead of previous ICC events. "It (the MPA) provides more scope for players and boards to maintain their own interests," he said.
India does not agree. "As I see it, Sonn has said he hopes we sign it. We are unable to for now," said Srinivasan.
http://www.hindustantimes.com/htcricket/14_1813098.htm
Hindustan
भारत से छिनेगी क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी!, एजेंसियां, दुबई, 4 अक्टूबर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने परोक्ष चेतावनी देते हुए बुधवार को यहां कहा कि यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मेम्बर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट पर (एमपीए) पर दस्तखत करने से इनकार कर देता है तो 2011 का विश्व कप खतरे में पड़ सकता है।
आईसीसी ने एमपीए के बारे में किसी तरह की दुश्वारी होने के बारे में सूचित करने के लिए बीसीसीआई को मंगलवार तक का समय दिया है। भारत, पाकिस्तान और शीलंका संयुक्त रूप से 2011 के विश्व कप की मेजबानी करेंगे। आईसीसी के अध्यक्ष पर्सी सोन ने कड़े शब्दों में दिए अपने बयान में कहा है कि प्रक्रिया में शामिल अन्य सदस्य अब एमपीए पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में हैं। इस तथ्य के बावजूद बीसीसीआई ने इसी हफ्ते बताया है कि वह समझौते की विषयवस्तु को लेकर पसोपेश में है।
उन्होंने कहा, यदि बीसीसीआई एमपीए की शर्तों पर राजी नहीं होता है तो इसका मतलब यह होगा कि वह आईसीसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 के संयुक्त मेजबानों में शामिल नहीं रह सकेगा। इससे पूरा टूर्नामेंट खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन हमें उम्मीद है कि इस मामले में समझौता हो जाएगा और आम राय कायम हो जाएगी। सोन ने कहा कि उन्हें इस बात पर निराशा है कि बीसीसीआई ने इतनी देरी से अपनी आपत्ति जताई है।
सोन ने कहा, हमने अपने सदस्यों को टिप्पणी के लिए 2007-2015 की अपनी प्रतियोगिताओं के वास्ते छह माह पहले एमपीए वितरित किया था। उसके बाद हमने अपने कई सदस्यों के साथ व्यापक और सार्थक बातचीत की है।
इससे हमें अपनी आपसी जरूरतों के अनुकूल समझौते की विषयवस्तु विकसित करने में मदद मिली है। यह काफी निराशाजनक है कि बीसीसीआई ने बहुत बाद में अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और समझौते का समीक्षा करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा हमारे अन्य सदस्यों ने संकेत दिया है कि वे एमपीए पर दस्तखत करने की स्थिति में हैं और प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका मतलब यह है कि बीसीसीआई की चिंताओं पर विचार किए जाने के लिए उसे सीमित मौका मिलेगा जबकि अन्य सदस्यों की चिंताओं पर कई महीनों तक विचार किया जा चुका है।
सोन ने कहा नया एमपीए अधिक लचीला है। विशेष रूप से एमपीए आईसीसी की पूर्व प्रतियोगिताओं से पहले भारतीय खिलाड़ियों की चिंताओं का समाधान करता है और खिलाड़ियों और उनके बोर्डों के हितों को बरकरार रखने का अधिक मौका देता है। उन्होंने कहा आईसीसी की प्रतियोगिताएं विश्व के हमारे 97 सदस्यों में अधिकतर के लिए राजस्व प्राप्ति का प्रमुख स्रोत हैं। यदि एक सदस्य की वजह से प्रक्रिया में देरी होती है तो यह बेहद निराशाजनक होगा।
http://www.hindustandainik.com/news/2031_1812835,0069.htm
बैकाक-गया-गोवाहाटी-बैकाक की उड़ान शुरू
बोधगया (गया)। इंडियन एयरलाइंस ने बुधवार से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान से जोड़ दिया। बुधवार को इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी-294 बैकाक-गया की उड़ान से 80 यात्रियो का एक दल गया हवाई अड्डा पर 9 बजकर 35 मिनट पर उतरा। विमान शुरू होने के पहले दिन मात्र 2 यात्री बैकाक के लिए प्रस्थान किये। यह विमान गया आगमन के उपरांत गोवाहाटी के रास्ते बैकाक के लिए 10:05 बजे प्रस्थान किया। इस विमान के शुरू हो जाने के बाद देश के पूर्वी प्रदेशो से बोधगया आये वाले बौद्ध श्रद्धालुओ को वापसी मे काफी सहुलियत होगी। इस विमान मे गया से गोवाहाटी के लिए भी सेवाएं उपलब्ध है।
इंडियन एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक ओ.पी.कनौजिया ने बताया कि आईसी 294 का उड़ान हर बुधवार को निर्धारित है। उन्होने कहा कि बैकाक से गया के लिए यात्रियो की संख्या अच्छी होने के कारण इंडियन एयरलाइंस ने बैकाक से गया के लिए आईसी- 730 हरेक सोमवार को व आईसी-294 हर बुधवार को शुरू की है। उन्होने कहा कि आने वाले दिनो मे इंडियन एयरलाइंस से आने और जाने वाले यात्रियो की संख्या मे काफी इजाफा होगा।
[Wednesday, October 04, 2006 11:45:41 PM (IST) ]
http://www6.jagran.com/news/citynews.aspx?id=2755007&stateid=4&cityid=129
बोधगया मे पर्यटन मौसम ने दी दस्तक
बोधगया (गया)। अक्टूबर माह से ही बोधगया मे पर्यटन मौसम का आगाज होने लगता है। इस मौसम के आगाज होते ही अपने-अपने व्यवसाय को मूर्त रूप देने मे हर वर्ग के व्यवसायी जूट जाते है। बोधगया मे पर्यटन मौसम के दौरान आकर्षण का मूल केन्द्र तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट को माना जाता है। कालचक्र मैदान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रिफ्यूजी मार्केट लगाने का कार्य आरंभ हो चुका है। साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथी व्यवसायी भी अपनी दुकाने सजाने मे व्यस्त हो गये है। तिब्बती व्यवसायियो ने कहा कि रिफ्यूजी मार्केट के साथ-साथ तिब्बती रेस्टूरेट बनाने का कार्य भी शीघ्र ही आरंभ किया होगा। ताकि विदेशी पर्यटको को मनपंसद लजीज खाद्य व्यंजन मुहैया कराया जा सके।
वही, दूसरी ओर पर्यटन मौसम के दस्तक के साथ ही गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से इंडियन एयरलाइंस की चार नयी उड़ान शुरू हो जाने से करोड़ो का होटल व्यवसाय भी जीवंत होने की उम्मीद जगी है। फुटपाथी व्यवसायी संजय कुमार गुप्ता कहते है कि पर्यटन मौसम को लेकर शुरू हुये कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान से इस बार का पर्यटन मौसम सब के लिए अच्छा रहेगा। गतेक वर्षो से इस बार अच्छे व्यवसाय की उम्मीद भी व्यवसायियो मे जगी है। यही कारण है कि पर्यटन मौसम के दौरान विश्व शांति के निमित पूजाओ मे भाग लेने आने वाले विदेशी पर्यटको, तिब्बती लामाओ की मांग के अनुसार की वस्तुएं दुकानो मे सजाया जा रहा है। पर्यटन मौसम के मद्देनजर होटलो, गेस्ट हाउसो के अलावे कई निजी मकानो मे विदेशी पर्यटको को विदेशी सुविधा युक्त आवासन मुहैया कराने के लिए सजाने-सवारने का कार्य भी जारी है।
[Wednesday, October 04, 2006 11:45:41 PM (IST) ]
http://www6.jagran.com/news/citynews.aspx?id=2755008&stateid=4&cityid=129