HND22BEB-16
Atlantis crew loses second bolt during second spacewalk
AFP
Wednesday, September 13, 2006 19:03 IST
HOUSTON: Two astronauts on space shuttle Atlantis lost a bolt during a spacewalk on Wednesday, the second day in a row a bolt has gone missing during a spacewalk, NASA said.
The bolt was lost as astronauts Steve MacLean of the Canadian Space Agency and his American counterpart Dan Burbank continued worked to install a 16-tonne truss segment with two power-producing solar panels on the International Space Station (ISS).
"There is a missing bolt on the blanket, I did not see it go," MacLean told the Mission Control Center in Houston, Texas, a little more than an hour after the spacewalk began.
"I'm looking to see if anything is floating," he said.
A bolt was lost on Tuesday by two other astronauts who connected power cables to the truss on the ISS.
NASA said on Tuesday that the loss of that bolt did not pose a danger to the shuttle or the orbiting laboratory.
http://www.dnaindia.com/report.asp?NewsID=1052780
अंतरिक्ष चहलकदमी में गिरा बोल्ट
एक बोल्ट भी अगर अंतरिक्ष यान या यात्री के स्पेस सूट से टकरा जाए तो भारी नुकसान हो सकता है एजेंसी
13 September 2006
केप कैनवेरल : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में 37,20 करोड़ डालर का साढ़े 17 टन वजन लेकर नई जान फूंकने गए अटलंटिस के अंतरिक्ष यात्रियों ने बुधवार को खुले अंतरिक्ष में दूसरी बार चहलकदमी करते हुए एक बोल्ट खो दिया। इसी तरह का एक बोल्ट मंगलवार को चहलकमी के दौरान खो गया था।
अंतरिक्ष में लोहे के इन टुकड़ों को खोजना जरूरी है क्योंकि वहां निर्बाध रूप से घूमते हुए अगर ये गलती से भी अंतरिक्ष केंद्र या किसी यात्री के स्पेससूट से टकरा गए तो बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे, खुले अंतरिक्ष में इस तरह के अनेक बोल्ट और लोहे के टुकड़े अपनी मर्जी से इधर उधर भटक रहे हैं।
कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के स्टीव मैक्लियान ने बुधवार को मिशन कंट्रोल को बताया कि वे महत्वपूर्ण रोटरी ज्वाइंट से कवर हटा रहे हैं क्योंकि उन्हें चार में से एक बोल्ट गायब लग रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अंतरिक्ष में आस पास ही उस बोल्ट को खोज भी रहे हैं।
दूसरी परेशानी
मैकलियान को थोड़ी ही देर में दूसरी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोटरी ज्वाइंट की गड़बड़ी दूर करते समय उनके हाथ से पिस्टल ग्रिप पॉवर टूल टूट गया। वे बड़बड़ाए सन ऑफ ए गन। उसके बाद उन टुकड़ों को एक बैग में इकट्ठा कर लिया ताकि वे खुले अंतरिक्ष में इधर उधर नहीं भटकें।
छह घंटे खुले अतरिक्ष में
बुधवार को मैक्लियान और उनके सहयोगी अंतरिक्षयात्री डान बरबैैंक छह घंटे खुले अंतरिक्ष में रहे। उन्हें 16 ताले खोलने थे और छह गड़बड़ियां दूर करनी थीं।
पहली बार नहीं हुआ :
अंतरिक्ष में डिबरियां पहली बार नहीं गिरी हैं। जुलाई में डिस्कवरी में गए अंतरिक्षयात्रियों ने चहलकदमी के दौरान 14 इंच का उपकरण खो दिया था। नासा के प्रवक्ता ग्रे हौतालूमा ने बताया कि अंतरिक्षयात्री तीन बोल्ट से ही काम चला रहे हैं, चौथे के बिना उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।
क्या है रोटरी ज्वाइंट :
फेरीज़ व्हील जैसा यह उपकरण एक बार खुलने के बाद यान के पृथ्वी के चक्कर काटते समय सौर पैनलों को हमेशा सूर्य की दिशा में रखता है। इससे यान को 2010 तक कुल ऊर्जा में से एक चौथाई ऊर्जा मिलेगी। अब तक अंतरिक्ष यात्री एक दर्जन से ज्यादा कवर और बीसियों बोल्ट हटा चुके हैं।
http://www.bhaskar.com/view_ticker_news.php?id=6470&selCat='International'
सनी देओल की साफगोई
जयप्रकाश चौकसे (accessed 14 Sep 2006)
तोलू बजाज की सनी देओल और विवेक अभिनीत ‘नक्शा’ को अपने दो असफल सितारों के बावजूद प्रारंभिक भीड़ प्राप्त हुई। एकल सिनेमाघरों में आज भी भीड़ जारी है। यह सफलता तोलू बजाज के प्रचार और प्रस्तुतिकरण की है। यह एक बड़ा भ्रम है कि सितारे सफलता का आधार हैं और इसने अरबों रुपए नष्ट किए हैं।
‘स्वदेश,’ ‘पहेली’ और सलमान की ‘क्योंकि’ देखने भी भीड़ नहीं जुटी। संजयदत्त की कामयाब फिल्में उंगलियों पर गिनी जा सकती हैं और असफल फिल्मों के लिए केलकुलेटर भी काफी नहीं है। उनकी आम फिल्में बहुत कम दामों में बिकती हैं। परंतु ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ महंगे में बिकी और सफल भी रही। यह सफलता फिल्मकार राजकुमार हीरानी की है। एक अच्छी फिल्म में सितारा हो तो धंधा बेहतर होता है। परंतु बुरी फिल्म को सितारा बचा भी नहीं पाता।
दरअसल आज सारे फिल्मकारों का एकमात्र उद्देश्य प्रथम तीन दिन में भारी भीड़ जुटाकर अपनी लागत निकालना है। कोई भी अच्छी फिल्म बनाने के उद्देश्य से काम नहीं कर रहा है। सब अपनी चमड़ी और दमड़ी बचाने में लगे हैं। ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के फिल्मकार भी शाहरुख की अस्वीकृति के बाद कैरम की रीप से टकराकर लौटती गोट की तरह संजय दत्त के पास गए थे। परंतु उनमें अपने विषय के प्रति आस्था थी। यह आस्था सिनेमा से ही नहीं, अन्य क्षेत्रों से भी अदृश्य हो गई है। बहरहाल सितारा आधारित सिनेमाई अर्थशास्त्र एक भ्रम पर जिंदा है और अनपढ़, अस्थिर, मंदबुद्धि फिल्मकारों के साथ सितारों पर जान छिड़कने वाले दर्शक भी दोषी हैं।
सनी देओल अहंकार और अस्थिरता के अंधकार से निकलने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने कहा कि अब वे बिक जाने वाले सितारे नहीं रहे और उनके दम पर फिल्म नहीं बेची जा सकती। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म निर्माण करने वाली कॉरपोरेट कंपनियों के प्रमुखों को फिल्म की कोई समझ नहीं है, परंतु उनके पास पैसा है। जब सनी आत्म विवेचन के मार्ग पर चल ही पड़े हैं तो उन्हें पूरी साफगोई बरतना चाहिए। क्योंकि इस मार्ग पर आधा अधूरा प्रयास कुछ नहीं होता। सनी ने उसी साक्षात्कार में यह भी कहा है कि उन पर अपने निर्माताओं को तंग करने का आरोप झूठा है।
सनी जानते हैं कि इसमें सत्य का अंश छिपा है। यह मनुष्य स्वभाव है कि आत्म विवेचन में भी वह अपनी सुविधानुसार संपूर्ण सत्य को अनदेखा करता है। याददाश्त की तरह आत्म विवेचन भी सिलेक्टिव होता है। यह भी हम तय करते हैं कि क्या चुनें और क्या छोड़ें। इस भीतरी अदालत में गुनहगार भी हम हैं, गवाह भी हम हैं और न्ययाधीश भी हम हैं।
सनी देओल ने एक काल्पनिक फार्मूला कहानी पर ‘गांधी’ नामक फिल्म गुड्डू धनोवा के निर्देशन में बनाई है जो वर्षों से अप्रदर्शित पड़ी है और शायद डिब्बों में ही पड़ी रहेगी। यह फिल्म नहीं एक हिमाकत थी। धनोवा तो गांधी के बारे में सर्किट से भी कम जानते हैं। बहरहाल भारतीय सिनेमा की सितारा संबंधित त्रासदी हमेशा जारी रहेगी क्योंकि फिल्मकार सच्चे आत्म विवेचन के लिए अभी तैयार नहीं हैं। वे भीतरी अदालत की नौटंकी कर सकते हैं। साहित्य बोध और इतिहास बोध से वंचित सही मायनों में अनपढ़ फिल्मकारों और गैर जिम्मेदार तमाशबीनों के हाथ में मनोरंजन उद्योग की नौटंकी जारी रहेगी।
http://www.bhaskar.com/defaults/film.php
'I’ve learnt a lot from Ash'
Wednesday, September 13, 2006 22:30 IST
getting to know...
Sahil Shroff, Modelling’s new ‘beach boy’
Aussie-return: This 27-year-old brown-eyed ‘mate’ comes from the land down under. He studied at the University of Melbourne and did various ads and shows for Tsubi, Jeans West and Levi’s during his college years. He also did a lot of promotional campaigns and worked in two of the hottest nightclubs in Australia – Heat and Silvies, where he claims he was intoxicated not by the drinks, but plenty of ‘eye candy’.
Not so dumb: Who doesn’t remember the Tata Indica ‘Dumb Dumb Dumb’ campaign where the ‘dumbo’ gives up the chance to rub suntan lotion on four gorgeous gals? But, what would Sahil have done in a real life situation? “Jumped right into the car and obliged,” he drawls in his irresistible half-Aussie, half-Indian accent. Not so dumb after all! His modelling career actually began during his junior college days at Jai Hind, where he had a brief appearance in a TVC for Cine Blitz magazine. Since then, he’s done ads for Lux, Ujjala White, Bajaj Discovery Bikes, Sony Ericsson etc and he’s also walked the ramp for many national as well as international names like Viva Glam, Provogue, Suneet Verma, Titan Watches, Guess, Blenders Pride, Rocky S, among others. Besides, Sahil will very soon be opening a high-end fashion store in Mumbai along with his sister.
Ash You like it: Sahil competed with four hundred aspiring candidates for the Lux commercial starring none other than Aishwarya Rai. His sexy, beach boy look and tanned biceps got him the part, but he claims the frisbee that he was made to throw during the audition was lucky for him. “Ash is absolutely stunning and is a thorough professional. She’s there to do her job… and I’ve learnt a lot from her,” he smiles.
Making masti: “I was a bit sceptical when I was offered a music video for Dance Masti Forever because music videos are really different from fashion shows, but variety is the spice of life, so I thought – why not?” He’s present in two of the remix videos – ‘Aa Jaane Jaan’ and ‘Raat Kali’ with the sultry Shyla Lopez. “Shyla taught me a great deal about music videos, she’s an absolute natural and extremely beautiful.”
Filmi fever: Sahil also loves playing soccer and working out at the gym but the silver screen hasn’t lured him yet. “I’m not that into Bollywood, but you never know about tomorrow,” he winks.
—Reshma Arya
http://www.dnaindia.com/report.asp?NewsID=1052770