HND22BEB-15: from Hindustan Times and Hindustan
Police see Lashkar footprints in textile town
Abhishek Sharan
Malegaon, September 11, 2006
A cocktail of RDX, ammonium nitrate and petroleum hydro-carbon oil was used in Friday’s serial explosions in Malegaon, Nashik police said on Monday — the combination was also used in the attacks on Mumbai’s commuter trains on July 11.
The report from the Nashik police's forensic laboratory, however, needs to be confirmed, said superintendent of police Rajvardhan. “The findings will be confirmed only when we get reports from two other forensic laboratories, including the NSG's facility,” he said.
Investigations have thrown up another link between the two terror strikes. Nashik and Mumbai police suspect Lashkar-e-Tayyeba's top commander Abdul Raheel Sheikh to have masterminded the terror plot in the textile town. Raheel is the “prime suspect” in the 11/7 attacks.
He had stayed in Malegaon for a few weeks before finally escaping to Bangladesh in the second week of May this year, sources said.
Police believe Raheel could have visited Malegaon to “issue instructions” to a large number of “active” members of the banned Students’ Islamic Movement of India (SIMI), present in Malegaon and the adjoining Jalgaon and Aurangabad districts. “The needle of suspicion is increasingly pointing towards the SIMI and the Lashkar,” said a senior officer.
Police also released a sketch of the third Malegaon blast suspect. There is a possibility, said sources, that the man bought a cycle from a local shop.
http://www.hindustantimes.com/news/181_1793384,000900040001.htm
आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था मालेगांव में
प्रधान संवाददाता, मुंबई, 11 सितंबर
बीते शुक्रवार को मालेगांव में हुए बम धमाकों में आरडीएक्स के साथ अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्राइड और पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन ऑयल का इस्तेमाल किया गया था। यह जानकारी नासिक ग्रामीण क्षेत्र के एसपी राज्यवर्धन सिंह ने धमाकों के नमूनों की एक फारेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दी है।
इधर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पीएस पसरीचा ने संकेत दिया है कि मालेगांव और मुंबई बम विस्फोटों में काफी समानता है इसलिए दोनों धमाकों के तार जुड़ रहे हैं। उधर आतंकियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं।
सोमवार की शाम में नासिक के लाइफ लाइन अस्पताल के सामने एक लावारिस बैग में मिले टाइमर बम को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय करने में सफलता पाई तो रविवार को भी ठाणे जिले के शहापुर-वाडा रोड पर एक बेलोरो जीप से 275 किलो विस्फोटक के साथ 1470 डिटोनर्स भी बरामद किए गए थे।
जमात-ए-उलेमा हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी सहित मालेगांव के निवासियों ने धमाकों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। मालेगांव के लोगों में गुस्सा है कि एसपी राज्यवर्धन सिंह को धमाकों की सूचना चार दिनों पहले एक पूर्व विधायक ने दी थी लेकिन उन्होंने उसे तवज्जों नहीं दी। इस पर राज्यवर्धन सिंह का कहना है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
उन्हें बताया गया था कि शबे बारात के दिन मस्जिद में कोई कट्टा बेचने आ रहा है। इस बारे में जांच की गई थी। राज्यवर्धन सिंह के मुताबिक धमाकों के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन
चश्मदीद गवाहों के आधार पर सोमवार को तीसरे संदिग्ध आंतकी का भी स्केच जारी किया गया है जो कल जारी किए गए दो स्केच में से एक से मिलता जुलता है।
ट्रस्टियों के सहयोग से मंदिरों और मस्जिदों में बम होने की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने साइकिल खरीदने वालों और बड़ा कब्रिस्तान के पास घूमने वाले संदिग्ध आरोपी तक पहुंचने का भी रास्ता आसान कर लिया है। बम विस्फोट में शामिल होने वाले फकीर को भी खोजने के लिए स्थानीय फकीरों से पूछताछ की जा रही है। इधर राज्य के मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख ने मालेगांव में 17 करोड़ रूपए की लागत से 200 बेड वाला अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है।
http://www.hindustandainik.com/news/2031_1793509,00600021.htm