HND22BEB-02 English and Hindi versions of News stories

 

Hindustan Times Story

India Says No to New Conditions

Hindustan Times 27th July Delhi Edition Front Page

PRIME MINISTER Manmohan Singh on Wednesday said India will not compromise on the provisions of last year's July 18 IndoUS Joint Statement on the civil nuclear deal.

"I wish to assure the House that we will never compromise in a manner which is in consistent with the provisions of the Joint Statement of July 18," he told the Lok Sabha during question hour.

The PM said his government was ready for a debate on the deal and "I am also eager to make a suo motu statement over the issue". Singh's response came after BJP deputy leader V.K. Malhotra sought a debate on the issue.

Earlier, MoS for External Affairs Anand Sharma said India's strategic programme was in tact since the deal was confined to civilian nuclear cooperation. He reiterated the government's commitment to the deal as spelt out in the July, 2005 statement: "Our position remains the same.” He emphasised that India would not accept "fresh obligations" or "new conditions".

 

 

Hindustan’s Story

परमाणु संधि में बदलाव मंजूर नहीं : मनमोहन

विशेष संवाददाता नई दिल्ली, २६ जुलाई

अमेरिका के साथ परमाणु संधि को लेकर चल रही पक्ष-प्रतिपक्ष की खींचतान के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा में आश्वासन दिया कि सरकार पिछले साल 18 जुलाई को जारी संयुक्त घोषणापत्र के प्रावधानों से इतर कोई समझौता नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार समझौते पर संसद में स्वत:स्फूर्त वक्तव्य के अलावा विस्तृत बहस को तैयार है। लोकसभा में परमाणु संधि व अमेरिकी कांग्रेस व सीनेट की समितियों द्वारा की गई टिप्पणियों पर लोकसभा में प्रकट की गई चिंता पर प्रधानमंत्री ने उक्त आश्वासन दिया।

इससे पहले भाजपा के प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने सरकार से परमाणु संधि के ममाले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद विदेश राज्य मंत्री आनन्द शर्मा ने पूरक सवालों के जवाब में कहा कि भारत के लिए पर्यावरण के अनुरूप परमाणु ऊर्जा की सख्त जरूरत है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा के संबंध में 1954 के अमेरिकी कानून में संशोधन की चर्चा करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु संधि के बाद हमारे लिए परमाणु ऊर्जा के विकास व अनुसंधान के नए अवसर पैदा होंगे और हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। शर्मा ने इस बात से इंकार किया है कि आईएईए की बैठक में ईरान के खिलाफ वोट देने का मामला भारत-अमेरिकी नाभिकीय संधि से जुड़ा है।